Swati Sharma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Nov-2022 :-लेख :- आईना

दैनिक प्रतियोगिता:-

आईना:-

           जब भी आपको यह लगे कि आपको सहायता की बहुत आवश्यकता है और आपको किसके पास जाना चाहिए। तब आपको एक बार आईने के समक्ष ज़रूर खड़ा होना चाहिए। तब आप पाएंगें इस संसार के बेहतरीन शक्स से! जी हां, यही वो शख्स है, यही वो व्यक्ति है, जो आपकी सभी समस्याओं का समाधान जानता है। जो आपकी सभी पीड़ाओं का और आपके समस्त प्रकार के दर्द का निवारण एवम उसकी दवा जानता है। बस अब क्या ? हमने आपको इस पूरे ब्रह्मांड के सबसे बेहतरीन मानव से मुलाकात करवा दी है। अब आपको इन्हीं से आशा रखनी है और इन्हीं से सहायता भी लेनी है। यही आपके जीवन के एकमात्र लक्ष्य के ज्ञाता हैं और यही आपके भविष्य के असली निर्माता हैं। आपकी कथा के निर्माता निर्देशक भी यही हैं। आपके जीवन के सच्चे गुरु और आपके प्रेरक हीरो भी यही हैं। एक बार इनसे भेंट तो कीजिए। अपने हृदय के सभी राज़ इनसे कहिए। ये आपको कभी ना तो नाराज़ करेंगे और ना ही नजरंदाज करेंगे। 
            आप थोड़ा याद कीजिए जब भी आप मुसीबत में पड़े होंगे इन्होने ही आपको उसका हल भी बताया होगा और आपको हर समस्या का समाधान भी। तो फिर देर किस बात की एक बार दिल खोलकर बातें कीजिए उस शख्स से जो आपको आपके आईने में नज़र आ रहा है।

~जाइए, जाइए रुक क्यों गए !?!

   15
12 Comments

Gunjan Kamal

06-Dec-2022 03:52 PM

बहुत खूब

Reply

Swati Sharma

06-Dec-2022 04:02 PM

Dhanyawad 😇🙏🏻🙏🏻 ma'am

Reply

Pratikhya Priyadarshini

30-Nov-2022 09:28 PM

Bahut khoob 💐🙏

Reply

Swati Sharma

30-Nov-2022 10:25 PM

Thank you maam 🙏🏻💐

Reply

Abhinav ji

30-Nov-2022 07:35 AM

Very nice mam

Reply

Swati Sharma

30-Nov-2022 10:24 PM

Thank you sir 🙏🏻💐

Reply